{"_id":"61101fe78ebc3e787a35ce56","slug":"employees-meeting-nahan-news-sml379757234","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों को नौकरियों में सरकार दे 20 प्रतिशत कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों को नौकरियों में सरकार दे 20 प्रतिशत कोटा
विज्ञापन
नाहन में आयोजित राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्वकर्मचारी संघ की बैठक में उपस्थित पदाधिकार?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों के लिए नौकरियों में 20 प्रतिशत कोटा देने की मांग की है। संघ ने सरकार से दो टूक शब्दों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और सेवानिवृत्त कर्मियों को एलटीसी की सुविधा भी देने की मांग की है।
संघ की जिला स्तरीय एक बैठक रविवार को नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवराज शर्मा ने की। जबकि प्रदेश महामंत्री होशियार सिंह एवं जिला प्रधान यूसुफ अली विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों की मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष देवराज शर्मा ने अपने संबोधन में दो टूक शब्दों में कहा कि अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। संघ उनकी समस्याओं का समाधान करवाकर ही रहेगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों के लिए नौकरियों में 20 प्रतिशत कोटा और पुरानी पेंशन योजना बहाल करे ताकि सारी उम्र सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारियों को न्याय मिल सके। उन्होंने एलटीसी की सुविधा न देने पर भी गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से एलटीसी सुविधा और 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को मिलने वाले 5,10 और 15 प्रतिशत लाभ को मूल वेतन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं जिसे सरकार लगातार अनसुना कर रही है। उन्होंने कहाकि इन महत्वपूर्ण मांगों को अब अनसुना किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रधान यूसुफ अली ने कहा कि संघ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को लेकर 15 सूत्रीय मांग पत्र सरकार तक पहुंचाने के लिए ऊर्जा मंत्री और प्रबंध वर्ग को दिया है। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए अभी से प्रदेश भर में जन संपर्क अभियान छेड़ दिया गया है।
बैठक में मौजूद जिला प्रधान यूसुफ अली, सलीम हुसैन पांवटा, सेवानिवृत्त एसडीओ रणजीत राणा, अब्दुल मजीद, आशिक अली, देश राज सैनी, शिवराज, राजगढ़ से रूप सिंह, ददाहू से राकेश गुप्ता, पांवटा से रतन लाल धीमान, नाहन से नरविंद्र थापा, प्रीतम सैनी आदि दर्जनों लोगों ने सरकार से चिकित्सा भत्ता, सामूहिक बीमा, करुणामूलक नौकरी आदि से जुड़ी 15 मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की।