{"_id":"67bf2214dd62f6b96e06615f","slug":"elephant-saw-in-trap-camera-nahan-news-c-177-1-ssml1030-144435-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ट्रैप कैमरे में कैद हुई दो हाथियों की तस्वीर, आसपास के लोगों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ट्रैप कैमरे में कैद हुई दो हाथियों की तस्वीर, आसपास के लोगों को किया अलर्ट
विज्ञापन
वन विभाग के ट्रैप कैमरे में सतीवाली बीट में नजर आए हाथी:स्त्रोत: वन विभाग सूत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैप कैमरे में कैद हुई दो हाथियों की तस्वीर, लोगों को किया अलर्ट
कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क सिंबलवाड़ा की तरफ जाते नजर आए हाथी
तीन वर्षों में हाथियों के हमले में बुजुर्ग महिला समेत दो की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल और हरियाणा राज्य सीमा पर स्थित कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क व साथ लगते कुछ वन क्षेत्रों में विभाग ने ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं जिससे टाईगर, हाथियों व अन्य वन्य जीवों पर नजर रखी जा सकें। इस बार वन विभाग के ट्रैप कैमरों में दो हाथियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। इसके चलते नेशनल पार्क तथा आसपास लगते रिहायशी गांवों के लोगों को अलर्ट कर दिया जाता है।
बता दें कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल के पांवटा साहिब उप मंडल के तहत नाहन के कोलर तथा पांवटा के माजरा रेंज में हाथियों के हमले से दो मौतें हो चुकी हैं। पहले अप्रैल 2023 में नाहन के कोलर में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद मार्च 2024 में माजरा रेंज में 45 वर्षीय भेड़ पालक तपेंद्र पर हाथी ने पानीवाला खाला में हमला किया था। वर्ष 2023 व 2024 में 11 महीनों के भीतर हाथियों के हमले से क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके बाद वन विभाग ने सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क व आसपास घने जंगलों में करीब चार ट्रैप कैमरे लगा कर इंस्टाल कर दिए हैं जिससे रात के समय इन ट्रैपर कैमरों से वन्य जीवों की कदमताल पर नजर रखी जाती है। 12 और 19 फरवरी 2023 में एक टाइगर इन ट्रैप कैमरों से ही टहलता नजर आया था। इसके बाद वन विभाग ने टाइगर के दस्तक की पुष्टि करते हुए फुट प्रिंट उठाए थे। उत्तराखंड पड़ोसी राज्य से पहुंचने वाले हाथियों की टोली कई बार लोगों को नजर आई है। कुछ वन विभाग कर्मचारियों को जंगल में पद चिह्न मिलते रहे हैं लेकिन अब दो हाथियों की तस्वीरें ट्रैप कैमरा मेंं कैद हो गईं। 24 फरवरी 2025 की ट्रैप कैमरों की फुटेज चेक की गई। इसमें माजरा रेंज की सतीवाला बीट में दो हाथियों को देर रात के समय कदमताल करते देखा गया है।
विज्ञापन
डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क में स्थापित ट्रैप कैमरा में सतीवाला बीट में दो हाथियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क में ये हाथी टहल रहे हैं लेकिन इनके कदमताल बारे इस क्षेत्र के वन कर्मियों व आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
संवाद