{"_id":"629ba1e6992ca416f3362e91","slug":"electricity-minister-sukhram-chaudhry-distribute-lpg-to-106-family-in-kunja-matraliyo-nahan-news-sml4110882200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री ने कुंजा मंतरालियों में 106 परिवारों को बांटे गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री ने कुंजा मंतरालियों में 106 परिवारों को बांटे गैस कनेक्शन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शनिवार को कुंजा मंतरालियों में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। ऊर्जा मंत्री ने मानपुर देवड़ा के गोरखूवाला खोड़ोवालाबूड़ में जनसमस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर प्राप्त हुए हैं उन्हें इस वित्त वर्ष में दो अतिरिक्त रिफिल सरकार की तरफ से मुफ्त में दिए जाएंगे। कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र में अबतक कुल 5964 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं।
पांवटा साहिब में यमुना तट पर 0.6 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 लाख की लागत से बने यमुना वन विहार पार्क का निर्माण किया गया है। इस दौरान पार्क में हरी यमुना संस्था की ओर से कृष्ण भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई। ऊर्जा मंत्री ने यमुना वन विहार पार्क के लिए 10 लाख की अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस पार्क के रखरखाव के लिए एक माली नियुक्त किया जाएगा। माली के लिए एक कमरे का भी निर्माण व एक ट्यूबवेल भी स्थापित किया जाएगा जिससे पार्क में पीने के पानी और सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अजय चौधरी, डीएफओ कुनाल अंग्रिश व अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स सतीश गोयल सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
...........