फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity facility not proper in madhana panchyat

Sirmour News: दो दर्जन घरों में बिजली संकट<bha>;</bha> हवा में लटके खंभे के तार, हादसे का डर

Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity facility not proper in madhana panchyat
बिजली की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड केसहायक अभियंता धौलाकुआं सुमित चौधरी से मिलते काटल गांव का
लो-वोल्टेज से उपकरण ठप; नए घरों को नहीं मिले कनेक्शन,ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

एसडीओ बोले, डेढ़ माह में मिलेगी समस्या से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलकुआं (सिरमौर)। बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत मधाना के गांव काटल की बदहाल बिजली व्यवस्था एक बार फिर उजागर हो गई है। गांव तक जाने वाली विद्युत लाइन के कई खंभे और तार बारिश के बाद हवा में लटके हुए हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं करीब दो दर्जन घरों में लो-वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में बिजली बोर्ड के प्रति भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्षों से बिजली व्यवस्था बदहाल है। पूर्व प्रधान बाबू राम, अनिल शर्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के बाद कई स्थानों पर बिजली के पोल कमजोर होकर झुक गए हैं, जबकि तार हवा में लटक रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार लो-वोल्टेज की समस्या इतनी गंभीर है कि करीब 20 घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। पहले भी कई लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल चुके हैं, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गर्मी के मौसम में बिजली की इस स्थिति से बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा का जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आधा दर्जन नए मकान बन चुके हैं, लेकिन बिजली के पोल नहीं होने के कारण आज तक वहां कनेक्शन नहीं दिए जा सके हैं। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल धौलाकुआं स्थित बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचा। उन्होंने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए जर्जर लाइन बदलने, नए पोल लगाने, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता धौलाकुआं सुमित चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है और उनकी समस्याओं से विभाग अवगत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना पर कार्य चल रहा है। अगले डेढ़ माह में यह कार्य पूरा होने के बाद गांव की लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।---------

बिजली की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड  केसहायक अभियंता धौलाकुआं सुमित चौधरी से मिलते काटल गांव का

बिजली की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड केसहायक अभियंता धौलाकुआं सुमित चौधरी से मिलते काटल गांव का

बिजली की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड  केसहायक अभियंता धौलाकुआं सुमित चौधरी से मिलते काटल गांव का

बिजली की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड केसहायक अभियंता धौलाकुआं सुमित चौधरी से मिलते काटल गांव का

बिजली की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड  केसहायक अभियंता धौलाकुआं सुमित चौधरी से मिलते काटल गांव का

बिजली की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड केसहायक अभियंता धौलाकुआं सुमित चौधरी से मिलते काटल गांव का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed