{"_id":"6506f454adead7d4070cc8b4","slug":"electricity-cut-make-problem-to-people-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-8500-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बिजली की मरम्मत और रखरखाव को शटडाउन तो रोजाना अघोषित कट क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बिजली की मरम्मत और रखरखाव को शटडाउन तो रोजाना अघोषित कट क्यों
विज्ञापन
अधिवक्ता अशोक पुंडीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-
नाहन में अघोषित बिजली कटों से लोग भड़के
बोले, बिजली की मरम्मत और रखरखाव के लिए शटडाउन तो रोजाना अघोषित कट क्यों
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में बिजली की आंखमिचौनी जारी है। यहां दिन में कई-कई बार बत्ती गुल हो रही है। इससे नाहन शहर में हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है। रविवार को भी शहर के कई इलाकों में कई बार बिजली गई। ऐसे में उमस और गर्मी से लोग बेहाल दिखे। इससे लोगों में रोष देखा गया।
लोगों का आरोप है कि बोर्ड एक ओर मरम्मत के नाम पर एक दिन पूरा बिजली बंद रखता है। उसके बाद भी रोज अघोषित कट लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। बिना किसी सूचना के लगाए जा रहे कटों की वजह से उनके जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बोर्ड ने मरम्मत के नाम पर 16 सितंबर को ही में पूरा दिन बिजली बंद रखी। इसके बावजूद रविवार को बिजली कट लगते रहे। एसडीओ महेश ने बताया कि इस बारे में जानकारी लेकर उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
...
क्या कह रहे लोग
1. अमरपुर निवासी अधिवक्ता अशोक पुंडीर ने कहा कि बिजली की मरम्मत के नाम पर शटडाउन लिया जाता है तो उसके बावजूद दिन में कई बार बिजली क्यों जा रही है। आखिर बोर्ड कैसी मरम्मत कर रहा है।
2. फर्जाना सैय्यद ने कहा कि बिजली कब चली जाए, इसका कोई समय नहीं है। एक बार गई तो काफी देर बाद नहीं आती। कल ही शट्डाउन था, आज फिर कई बार बिजली गई।
3. नया बाजार के दुकानदार दीपक गौतम ने कहा कि बार-बार बिजली जाने से सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर बंद हो रहे हैं। बार-बार ऑन ऑफ होने से यह कीमती उपकरण खराब भी हो रहे हैं।
4. रीठे के पेड़ निवासी हरीश चंद ने कहा कि रोजाना ही बिजली जा रही है। पिछले कई दिनों से यह दिक्कत सामने आ रही हैं। घर के कार्य करना तक मुश्किल हो गया है।