फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity board employees

पदाधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट आदेश वापस लें बोर्ड प्रबंधन : भगवान दास

Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity board employees
नाहन में पत्रकारों को संबो​धित करते ज्वाइंट एक्शन कमेटी सिरमौर सिरमौर के सह संयोजक भगवान दास। स
पदाधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट आदेश वापस लें बोर्ड प्रबंधन : भगवान दास
विज्ञापन

वार्ता के लिए न बुलाए जाने पर 7 अगस्त को शिमला में होगा विरोध-प्रदर्शन

पत्रकार वार्ता में बोले ज्वाइंट एक्शन कमेटी सिरमौर इकाई के सह-संयोजक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड इंप्लाइज, इंजीनियर और पेंशनर्स की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की जिला सिरमौर इकाई ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन पर प्रताड़ना की भावना से कार्य करने के आरोप जड़े हैं। सोमवार को नाहन में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के जिला सह संयोजक भगवान दास ने कहा कि कमेटी के संयोजक इंजीनियर लोकेश ठाकुर व सह-संयोजक हीरा लाल वर्मा को प्रेस कान्फ्रेंस करने पर मेजर पेनल्टी के लिए चार्ज शीट फ्रेम करना निंदनीय है।

कमेटी इसका कड़ा विरोध करती है। प्रबंधन वर्ग प्रताड़ना की भावना से ट्रेड यूनियन के अधिकारों पर बड़ा हमला कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले प्रबंधन बोर्ड के कार्यालयों के बाहर कर्मचारी संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा चुका है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने प्रबंंधन वर्ग को दो सप्ताह का नोटिस दिया है। इसमें यदि कमेटी के पदाधिकारियों के विरुद्ध आदेशों को वापस नहीं लेता और कमेटी द्वारा दी गईं मांगों पर वार्ता के लिए नहीं बुलाता तो 7 अगस्त को शिमला में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में हजारों कर्मचारी, अभियंता, पेंशनर्ज और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी की जिला इकाई प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करती है कि बोर्ड में चल रहे घटनाक्रम का संज्ञान लें। भ्रष्ट अधिकारियों को बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ दी गई चार्जशीट को तुरंत वापस लेकर उन्हें उनके कार्यालयों में बहाल किया जाए।


पत्रकार वार्ता को कमेटी पदाधिकारी शमशेर ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कमलेश पुंडीर, पूर्ण ठाकुर, सुनील, हंसराज, राजेश, इम्तयाज हाशमी, हुकम सिंह, धनवीर, नाजिम दीन, तोताराम, करतार पठानिया, शंभूदत्त, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed