फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Electricity board employee injured after electrocution in Sirmaur's Sarahan

ट्रांसफार्मर पर जंफर बदलते वक्त करंट से झुलसा टीमेट, सिर पर भी गहरी चोटें

Fri, 29 Apr 2022 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity board employee injured after electrocution in Sirmaur's Sarahan
सराहां (सिरमौर)। उपमंडल के अंतर्गत विद्युत बोर्ड के ठाकुरद्वारा अनुभाग में तैनात एक कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया। घायल को तत्काल सोलन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ठाकुरद्वारा अनुभाग के महेंदोबाग में कार्यरत टीमेट मनसुखराम (52) निवासी चित्तौड़ बिजली लाइन की पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान वह महेंदोबाग ट्रांसफार्मर में आ रही तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए जंफर बदल रहा था कि अचानक ट्रांसफार्मर से करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। इसके बाद वह ट्रांसफार्मर से जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरते ही उसका सिर बड़े पत्थर पर जा लगा। इससे उसके सिर पर भी गहरी चोट आई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही उसे तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा अनुभाग में कनिष्ठ अभियंता ने लाइन को बंद करवाया था, लेकिन आपसी बातचीत न होने के कारण मनसुखराम सूचना मिलने से पहले ही पोल पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि मनसुखराम की हालत में सुधार है। वह बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग मामले की पूरी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed