फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   elected kissan union of sirmaur

ओंकार सिंह जिलाध्यक्ष और हरी राम शास्त्री बनाए वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Mon, 28 Jun 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
elected kissan union of sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नोटी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार एवं जिला सिरमौर कार्यकारिणी का गठन कर दिया है जिसमें ओंकार सिंह को जिला इकाई अध्यक्ष, हरी राम शास्त्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरप्रीत सिंह खालसा को संयोजक एवं राज्य कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष अनिंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन जिसकी स्थापना स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की ओर से की गई थी। उनके पद चिह्नों पर चलते हुए भारतीय किसान यूनियन विश्व का सबसे बड़ा किसान संगठन बन चुका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके तहत एक के बाद एक जिले में जिला ब्लॉक तथा प्रदेश कार्यकारिणी के पदों पर निष्ठावान तथा जुझारू किसान साथियों को नियुक्ति दी जा रही है। जिला सिरमौर के कुछ ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य आने वाले दिनों में नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाकियू जिलाध्यक्ष सरदार ओंकार सिंह पूर्व चेयरमैन नगर परिषद पांवटा साहिब को नियुक्त किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रभारी श्री रेणुका जी चौपाल हरी राम शास्त्री राजू तथा संयोजक एवं राज्य कार्यालय प्रभारी सरदार हरप्रीत सिंह खालसा होंगे। जिला इकाई उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, चतर सिंह चौधरी, बूटा सिंह, इंद्र सिंह राणा, परमजीत सिंह बंगा, तेजिंद्र सिंह तथा महासचिव जतिंद्र सिंह राजा, इरफान सरोए मलिक, चैन सिंह सिंगटा, राजेश शर्मा, अनुज अग्रवाल, वसीम अहमद, इंद्रजीत सिंह अज्जू को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरीश चौधरी को संगठन सचिव व जिला कार्यालय प्रभारी तथा जसविंद्र सिंह बिलिंग को ब्लॉक अध्यक्ष पांवटा साहिब अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बाक्स...
चरनजीत सिंह राज्य इकाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गुरजीत सिंह महासचिव
़पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नोटी ने कहा कि भाकियू राज्य कार्यकारिणी विस्तार किया गया है जिसमें चरणजीत सिंह जेलदार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरजीत सिंह नंबरदार को महासचिव नियुक्त किया है। जबकि, राकेश जंग, कैप्टन जगत सिंह, भूपेंद्र सिंह जेलदार, जगदीश चौधरी एवं सुभाष शर्मा अधिवक्ता को प्रदेश वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया गया है। वहीं, मेहबूब अली को राज्य आईटी सैल एवं सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed