{"_id":"6a0f44e76cdb00b1310cf945","slug":"education-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1002-179163-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दीक्षांत समारोह में 245 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी उपाधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दीक्षांत समारोह में 245 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी उपाधियां
विज्ञापन
इटरनल विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह कल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह 23 मई को भाई गुरदास हॉल में होगा। समारोह में 245 छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
175 विद्यार्थियों को स्नातक, 54 को स्नातकोत्तर और 16 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह में एग्रो फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक डॉ. चरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं डॉ. हरप्रीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दविंदर सिंह करेंगे।
विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीलम कौर समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। गौरतलब है कि इटरनल विश्वविद्यालय यूजीसी, एआईसीटीई, आईसीएआर, आईएनसी, एनसीटीई और नैक से मान्यता प्राप्त है। संत अत्तर सिंह, संत तेजा सिंह और संत इकबाल सिंह ने यह संस्थान स्थापित किया था।