राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राजयत्व स्वर्णिम जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने काफी संख्या में भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी, संज्ञा और मुस्कान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। साक्षी और शालिनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में हिमानी, ऋषि राज और चंद्र मोहन को क्रमश: पहला, दूसरा और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार के लिए दीक्षा और रीबिका ठाकुर को चुना गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में तमन्ना, पूनम और सविता ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बाजी मारी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीसी कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व राजस्व स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रतिभागी छात्रों को बहुत-बहुत बधाई दी और भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।