फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Echo of Mahatma Gandhi immortal in Paonta Sahib

पांवटा साहिब में महात्मा गांधी अमर रहें की गूंज

Sat, 02 Oct 2021 06:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Echo of Mahatma Gandhi immortal in Paonta Sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, प्रबुद्ध नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी अमर रहें, के नारों के साथ-साथ बापू के प्रिय भजन और कीर्तन से वातारण को भक्तिमय बना दिया। एसडीएम पांवटा ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। प्रभात फेरी शहीद स्मारक से आरंभ हुई, जो गीता भवन, मुख्य बाजार, सिविल अस्पताल होकर पांवटा साहिब गुरुद्वारा साहिब परिसर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस पांवटा ने श्यामपुर में दी श्रद्धांजलि
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ब्लॉक कांग्रेस पांवटा ने गोरखुवाला पंचायत के श्यामपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अश्विनी शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, किशन ठाकुर, संदीप ओबीसी सेल प्रधान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युकां ने दी श्रद्धांजलि
पांवटा साहिब (सिरमौर)। युवा कांग्रेस ने पांवटा साहिब विधानसभा की बहराल पंचायत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने महान विभूतियों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद गांव में घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रचार भी किया। प्रचार के दौरान महिलाओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर वर्तमान सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, विक्की, गुरदीप, अमन, संजू, विवेक, तलविंदर, यादविंदर व राघव समेत युवा कांग्रेस सदस्य मौजूद रहे।
गांधी जयंती पर छेड़ा स्वच्छता अभियान
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर संपूर्ण स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु किमोठी ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। प्रधानाचार्य डॉ. किमोठी ने कहा कि हम अपने क्षेत्र को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसवियों, मोनाल ईको क्लब के सदस्य व उड़ान इंटरेक्ट क्लब के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए।

क्लीन इंडिया अभियान के तहत लगाया शिविर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर और क्लीन इंडिया अभियान के दूसरे दिन एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। स्वयंसेवियों ने विभिन्न समूहों में बंटकर महाविद्यालय के बगीचों, सुरक्षा दीवार, खेल मैदान, एनएसएस वाटिका व कलाम ब्लॉक की साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रीना चौहान और रिंकू अग्रवाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बाहदुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed