{"_id":"6a5a2e90c4e3a5ca1f0c07d9","slug":"e-riksha-facility-demand-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183622-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्कूली विद्यार्थियों और जनता की सुविधा को ई-रिक्शा के नए रूटों को शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्कूली विद्यार्थियों और जनता की सुविधा को ई-रिक्शा के नए रूटों को शुरू करने की मांग
विज्ञापन
उपमंडलाधिकारी (ना.) पांवटा साहिब को श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुछ रूटों पर कोई ई रिक्शा नहीं चल रहे है। इससे स्कूली विद्यार्थियों एवं आम जनता को दिक्कतें आ रही है। इनकी सुविधा को कुछ नए रूटों पर ई-रिक्शा संचालन की अनुमति प्रदान की जाए। शुक्रवार दोपहर इस मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब से मिला।
श्री पांवटा साहिब विकास मंच अध्यक्ष जीएस चौहान, कुलदीप चौधरी और सुरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के दो ऐसे मार्ग है जहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं तथा आम नागरिक आवागमन करते हैं। सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
खास कर इन मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था नहीं है। इसमें गरीबदास मंदिर, शिवपुर से राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकालगढ़ तक तथा हरिपुर से डेंटल कॉलेज, रामपुरघाट तक कोई ई रिक्शा नहीं संचालित हो रहा है। मंच ने मांग रखी है कि इन दोनों मार्गों पर नियमित रूप से ई-रिक्शा संचालित होने से विद्यार्थियों को विद्यालय एवं डेंटल कॉलेज तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बुजुर्गों, महिलाओं, मरीजों एवं आम नागरिकों को भी सुरक्षित, सस्ता एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन उपलब्ध हो सकेगा। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनेगी।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुछ रूटों पर कोई ई रिक्शा नहीं चल रहे है। इससे स्कूली विद्यार्थियों एवं आम जनता को दिक्कतें आ रही है। इनकी सुविधा को कुछ नए रूटों पर ई-रिक्शा संचालन की अनुमति प्रदान की जाए। शुक्रवार दोपहर इस मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब से मिला।
श्री पांवटा साहिब विकास मंच अध्यक्ष जीएस चौहान, कुलदीप चौधरी और सुरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के दो ऐसे मार्ग है जहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं तथा आम नागरिक आवागमन करते हैं। सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खास कर इन मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था नहीं है। इसमें गरीबदास मंदिर, शिवपुर से राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकालगढ़ तक तथा हरिपुर से डेंटल कॉलेज, रामपुरघाट तक कोई ई रिक्शा नहीं संचालित हो रहा है। मंच ने मांग रखी है कि इन दोनों मार्गों पर नियमित रूप से ई-रिक्शा संचालित होने से विद्यार्थियों को विद्यालय एवं डेंटल कॉलेज तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बुजुर्गों, महिलाओं, मरीजों एवं आम नागरिकों को भी सुरक्षित, सस्ता एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन उपलब्ध हो सकेगा। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनेगी।