फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Dustbins overflowing; garbage scattered here and there.

Sirmour News: कूड़ेदान ओवरफ्लो, यहां-वहां बिखर रहा कचरा

Thu, 16 Jul 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dustbins overflowing; garbage scattered here and there.
जोहड़ों क्षेत्र में त्रिलोकपुर सड़क के साथ फैला कूड़ा-कचरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र जोहड़ों में त्रिलोकपुर मार्ग के किनारे जमा कूड़े के ढेर राहगीरों, लोगों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से कूड़ा उठाने वाला वाहन यहां नहीं आया है। इससे कूड़ेदान पूरी तरह भर चुके हैं और कचरा सड़क तक फैल गया है।
औद्योगिक क्षेत्र जोहड़ों में त्रिलोकपुर सड़क पर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) और औद्योगिक क्षेत्र विकास संघ (आईएडीए) की ओर से कूड़ेदान लगाए गए हैं। समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण ये ओवरफ्लो हो गए हैं। हवा के साथ कचरा आसपास बिखर रहा है। इससे क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्गंध की समस्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि साडा की ओर से कूड़ा उठाने के लिए लगाया वाहन कई दिनों से नहीं आया है। इससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। इस स्थिति को लेकर उद्यमियों, लोगों और माता त्रिलोकपुर मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से कुछ ही दूरी पर साडा का कार्यालय भी है। क्षेत्र के अशोक कुमार, रंजीत, मनोज, शिवराम, कमल, दीपक, सुरेश और मोहन ने बताया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उनका कहना है कि समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और जमा कूड़े को शीघ्र हटाने की मांग की है।

इस संबंध में साडा के अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि कालाअंब क्षेत्र से कूड़ा उठाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि जोहड़ों क्षेत्र में जमा कूड़ा भी जल्द हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed