फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dungaghat bagthan road taring

Sirmour News: डुंगाघाट -बागथन सड़क की 65 लाख रुपये से होगी टारिंग

Mon, 24 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
dungaghat bagthan road taring
डुंगाघाट -बागथन सड़क की 65 लाख रुपये से होगी टारिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की गृह स्थली बागथन को जोड़ने वाली डुंगाघाट बागथन सड़क पर 65 लाख रुपये की लागत से टारिंग होगी। सड़क के कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का कार्य हिमाचल निर्माता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गौर हो कि अमर उजाला ने सड़क की दुर्दशा को लेकर समाचार भी प्रकाशित किया था। लाना बांका पंचायत के पूर्व प्रधान मोहनलाल, बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप कुमार बजगा पंचायत के प्रधान मानसिंह, क्षेत्रवासी राजकुमार शर्मा, तेजवीर शर्मा, संजीव कुमार, चंद्रमणि शर्मा, बलवीर सिंह धर्मवीर सिंह व सुरेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की ओर से 1974- 75 में डुंगाघाट से अपने गृह क्षेत्र बागथन व चनालग को जोड़ने के लिए इस सड़क का निर्माण किया था। 13 किलोमीटर की इस सड़क को पक्का नहीं किया गया। इस सड़क से रेणुका और नाहन तहसील की एक दर्जन पंचायत के लोग सराहां पहुंचने के लिए लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सराहां डीएस कोंडल ने बताया कि डूंगाघाट-बागथन सड़क को जोड़ने वाली सड़क पर 65 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्य को शीघ्र ही शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि तीन किलोमीटर बागथन की तरफ व दो किलोमीटर गागल शिकोर की तरफ सड़क पर टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed