{"_id":"6a4662414d25aa6748097cb9","slug":"dumper-hits-youth-on-bike-dies-nahan-news-c-177-1-ssml1030-182327-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
Thu, 02 Jul 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्य मार्ग पर हरिपुर टोहाना के पास हुआ हादसा
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, वाहन समेत फरार चालक की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से भागनी जिला मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात को हादसा हुआ। एक अज्ञात डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में गांव कांशीपुर निवासी 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुरुवाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में फरार वाहन चालक को दबोचने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
पुरुवाला थाना जांच टीम ने दीगेश चौहान पुत्र हरिराज सिंह निवासी गांव जेत्रा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के बयान पर मामला दर्ज किया है। दीगेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात को किराये के कमरे में मौजूद था। उसी दौरान वाहनों की टक्कर की बहुत तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो किसी अज्ञात डंपर चालक ने बाइक सवार को जुगनू दी हट्टी हरिपुर टोहाना के सामने मोड़ पर टक्कर मार दी है।
हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से लहूलुहान पड़ा हुआ था। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान सुरेश कुमार (26) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कांशीपुर के रूप में हुई। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुरुवाला पुलिस थाना में पुरुवाला में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय थाना के सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार की टीम मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।