फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   drugs mafiya and medicine business

Sirmour News: हिमाचल के फार्मा उद्योग की छवि खराब करने की साजिश

Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
drugs mafiya and medicine business
हिमाचल के फार्मा उद्योग की छवि खराब करने की साजिश
विज्ञापन

नकली दवाओं के कारोबार पर दवा निर्माताओं ने जताई गहरी चिंता
दवा निर्माताओं की नकली ड्रग माफिया के खिलाफ टास्क फोर्स कमेटी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के दवा निर्माताओं ने बढ़ते नकली व गुणवत्ताहीन दवाओं के कारोबार को लेकर गहरी चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों में सक्रिय नकली दवा माफिया हिमाचल प्रदेश में दवा का निर्माण दिखाकर बाजार में आपूर्ति कर रहा है, जबकि इन दवाओं का निर्माण प्रदेश में हो ही नहीं रहा है।
कई राज्यों में हुई विभागीय जांच के दौरान नकली दवा से जुड़े कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में हरियाणा के सोनीपत में ऐसा ही मामला सामने आया है जिससे हिमाचल प्रदेश के दवा निर्माताओं की चिंता और बढ़ गई है। हिमाचल से बाहर नकली और गुणवत्ताहीन दवाओं का निर्माण करके हिमाचल के दवा उद्योगों की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

सोनीपत में उजागर हुए नकली दवा मामले में हैरानगी वाली बात ये है कि जिन दवा उद्योगों के नाम से दवाई बनाई जा रही थी वो उद्योग हिमाचल में नहीं हैं। राज्य दवा नियंत्रक हरियाणा मनमोहन तनेजा ने भी इस बात की पुष्टि की है। बहरहाल, सोनीपत की उक्त फर्म के खिलाफ हरियाणा में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल ड्रग्स मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती की फार्मा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता, लघु उद्योग भारती कालाअंब के उपाध्यक्ष संजय सिंगला, मनोज गर्ग, नितिन अग्रवाल, डॉ. डी सिंह ने केंद्रीय औषधि मानक संगठन (सीडीएससीओ) से मांग की है कि नकली दवा माफिया की धरपकड़ के लिए टास्क फोर्स कमेटियों का गठन किया जाए ताकि हिमाचल के दवा निर्माताओं की छवि खराब करने की साजिशों पर अंकुश लगाया जा सके।

उन्होंने बताया कि ये केवल चिंता का ही विषय नहीं है बल्कि एक जनता की सेहत से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। हिमाचल प्रदेश राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि नकली दवा माफिया की वजह से प्रदेश फार्मा हब की छवि धूमिल हो रही है। अभी तक दूसरे राज्यों से जो भी मामले नकली दवाओं के आए हैं उनका निर्माण प्रदेश में नहीं हुआ है।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed