फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Drug smuggler arrested with 3.52 grams of chitta

3.52 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with 3.52 grams of chitta
Drug smuggler arrested with 3.52 grams of chitta
कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की एसआईयू ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक व्यक्ति से 3.52 ग्राम चिट्टा बरामद कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 31 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एक नवंबर को पुलिस आरोपी को फिर से अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम पुलिस की टीम ने कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर सब्जी मंडी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान टीम ने उसके पास से 3.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कुश्विन भाटिया उर्फ चंदू निवासी गांव डेरा, तहसील नारायणगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसआईयू ने हाल ही सिरमौर जिले के हरिपुरधार और पांवटा साहिब में भी चिट्टे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में भी पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। अब एसआईयू को कालाअंब में युवक से नशे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। अदालत से रिमांड पर भेेजे गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करेगी कि वह नशे की इस खेप को कहां से लेकर आया था और किसे देने वाला था। इस गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 31 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed