फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   driving test and vehicle passing shedule in august

Sirmour News: सिरमौर में अगस्त का ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग शेड्यूल जारी

Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
driving test and vehicle passing shedule in august
-नाहन, पांवटा, राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई समेत सभी केंद्रों की तिथियां घोषित, समय पर पहुंचने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। परिवहन विभाग ने सिरमौर में अगस्त 2026 के दौरान होने वाले वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि पूरे महीने मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) इंजीनियर विजय चौहान जिले के विभिन्न केंद्रों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया संपन्न करेंगे।
आरटीओ के अनुसार नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 25 अगस्त को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 24 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 11 अगस्त को केवल निजी वाहनों एवं स्कूल बसों की पासिंग होगी। 12 अगस्त को केवल व्यावसायिक वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि 26 अगस्त को सभी प्रकार के वाहनों की पासिंग होगी। यहां ड्राइविंग टेस्ट 13 और 27 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजगढ़ में 4 अगस्त को ही वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित होंगे। 18 अगस्त को कफोटा में पूर्वाह्न (दोपहर से पहले) तथा शिलाई में अपराह्न (दोपहर के बाद) वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संगड़ाह में यह दोनों कार्य 20 अगस्त तथा सराहां में 22 अगस्त को संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ सोना चंदेल ने वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों से निर्धारित तिथियों और समय के अनुसार संबंधित केंद्रों पर पहुंचने की अपील की है, ताकि पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed