फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dog bite 12 case in sarnha

Sirmour News: सराहां बाजार में पागल कुत्ते का आतंक, दो दिन में काटे 12 लोग

Sat, 12 Sep 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
dog bite 12 case in sarnha
-कुत्ता मरा लेकिन मरने से पहले कई दूसरे कुत्तों को भी काट गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत फैल गई है। पिछले दो दिनों में एक पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले के बाद बाजार में ऐसा भय बना हुआ है कि लोग उसे देखते ही अपनी दुकानों और घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं।
कुत्ते के काटने के बाद पीड़ित उपचार के लिए सराहां सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में अब तक कुत्ते के काटने के 12 मामले सामने आए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। सराहां निवासी नरेश कुमार, प्रेम सिंह, संजय कुमार, देवांशु शर्मा, चंद्रदेव कटोच, देशराज, सुख चैन सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से बाजार में कुत्ते के काटने की घटनाओं के बाद लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

सराहां सिविल अस्पताल में उपचाराधीन लोगों में अर्शी गांव हाबी, अरुण गांव पशोग, विनोद कुमार गांव कोटड़ी, सीता देवी बनाहां की सेर, दर्शनी देवी सराहां, दीपेंद्र सिंह गांव जयहर, जय देवी गांव दांवर, शिवानी गांव मताहन, दिनेश कुमार गांव डीब, प्रेम दत्त पानवा, अमन सिंह पानवा और प्रकाश सिंह कईना-काटली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---बाक्स
कई कुत्तों को काट चुका था पागल कुत्ता
सराहां पंचायत की प्रधान किरण अत्री ने बताया कि बाजार में आतंक मचाने वाला पागल कुत्ता बीती रात मर गया है। हालांकि, आशंका है कि उसने क्षेत्र में घूमने वाले कई अन्य कुत्तों को भी काटा है। इसके मद्देनजर पालतू और बाजार में घूमने वाले कुत्तों के मालिकों को उन्हें पशुपालन विभाग के अस्पताल ले जाकर टीके लगवाने की सलाह दी गई है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।


---बाक्स
अस्पताल में पहुंचे 12 मामले
बीएमओ पच्छाद डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि सराहां सिविल अस्पताल में पागल कुत्ते के काटने के मामले सामने आए हैं। अब तक 12 लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं और सभी का उपचार किया जा रहा है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed