फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   doctors strike in sirmaur

सिरमौर में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल जारी

Wed, 30 Jun 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
doctors strike in sirmaur
पांवटा साहिब अस्पताल में उपचार के लिए जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब/ राजगढ़/ ददाहू (सिरमौर)। सिरमौर के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों में ओपीडी के बाहर लोगों की लंबी लाइनों में लोग चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों ने दो घंटे तक मरीजों का चेकअप नहीं किया। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब वेतन आयोग के तहत डॉक्टरों का प्रेक्टिसिंग अलाउंस 25 से घटा कर 20 फीसदी कर दिया गया है जिसको लेकर डॉक्टरों में काफी रोष है। चिकित्सक तीन दिनों से पेन डाउन हड़ताल पर है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के ददाहू, राजगढ़, पांवटा साहिब, राजपुर, शिलाई समेत अन्य तमाम अस्पतालों में दो घंटे तक ओपीडी में मरीजों का चेकअप नहीं किया गया। इस दौरान मरीजों को भारी परेशानियां उठानी पड़ीं। दुर्गम क्षेत्रों से आए ग्रामीण समय पर वापस नहीं पहुंच सके। चेकअप के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज नाहन में तमाम सेवाएं चल रही हैं। ओपीडी में मरीजों का चेकअप भी हो रहा है। लिहाजा, लोग सीधा मेडिकल कॉलेज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवीन ने बताया कि हड़ताल जारी है। एक जुलाई को भी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed