फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Doctor posted in Jayhar after four years

Sirmour News: जयहर में चार साल बाद चिकित्सक की तैनाती

Tue, 30 Dec 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Doctor posted in Jayhar after four years
चार पंचायतों के लोगों को मिलेगी नियमित उपचार की सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहर में नियमित चिकित्सक की तैनाती होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। अब लोगों को उपचार के लिए सराहां, सोलन और नाहन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
स्वास्थ्य खंड पच्छाद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहर में चार वर्षों से चिकित्सक का पद रिक्त था। इस दौरान यहां केवल फार्मासिस्ट सेवाएं दे रहा था। उसे बाद में डेपुटेशन पर सराहां भेज दिया गया। परिणामस्वरूप केंद्र में लंबे समय तक केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही तैनात रहा। कभी-कभार अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेजकर सेवाएं दी जाती थीं।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को छोटे-मोटे उपचार के लिए भी दूरदराज के स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही थी। जयहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जयहर, सिरमौरी मंदिर, धारटिक्करी और लानाबाका पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयहर के प्रधान लेखराज सहित अजेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सोम ठाकुर, रमेश कुमार, सुरजन सिंह, राजेश कुमार और देव स्वरूप ने चिकित्सक की तैनाती पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि जयहर में अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed