फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Do not shift the medical college: Bindal

मेडिकल कॉलेज को स्थानांतरित न करें : बिंदल

Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Do not shift the medical college: Bindal
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किया आग्रह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मेडिकल कॉलेज नाहन को स्थानांतरित न करने का आग्रह किया है। डॉ. बिंदल ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लिखा। उन्होंने वर्तमान में जगह में भवन के बंद कार्य को जल्द शुरू करवाने की बात कही।

बिंदल ने कहा कि निर्माण के लिए जितनी भूमि एमसीआई की आवश्कतानुसार वांछित थी, मेडिकल कॉलेज के नाम स्थानांतरित कर दी है। कॉलेज के प्रशासनिक और टीचिंग ब्लॉक के लिए 11 मंजिले भवन में से सात मंजिल पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा 11 मंजिले अस्पताल ब्लॉक के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। दोनों भवनों के निर्माण से 500 बिस्तरों का अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज की अन्य आवश्यकताएं वर्तमान भवन को मिलाकर पूरी हो रही हैं। यहां पर पानी माकूल मात्रा में है। अस्पताल परिसर में तीन आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से नाहन बस अड्डे की दूरी कम है। मरीजों के परिजनों को ठहरने के लिए नाहन में धर्मशालाएं, गुरुद्वारा साहिब व सस्ते कमरे उपलब्ध हैं। अस्पताल के आसपास बड़ी मात्रा में भोजनालय, दूध, फल विक्रेता हैं। उन्होंने कहा कि नए भवन के लिए सबसे पहले वन विभाग की स्वीकृति, पेड़ों की कटाई, नये सिरे से नक्शे, संपर्क सड़कों समेत अन्य व्यवस्थाएं जुटानी होंगी। इसमें कई वर्ष लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed