{"_id":"69a2ecf65f4f0145740a6eec","slug":"district-pradarshni-in-diet-nahan-news-c-177-1-nhn1002-173044-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डाइट नाहन में 55 स्कूलों के 110 विद्यार्थियों ने पेश किए वर्किंग मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डाइट नाहन में 55 स्कूलों के 110 विद्यार्थियों ने पेश किए वर्किंग मॉडल
विज्ञापन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन (डाइट) में शनिवार को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के 55 स्कूलों के 110 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने-अपने वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में पहुंचे विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित विषयों पर आधारित नवाचार पूर्ण मॉडल प्रदर्शित किए। हर विद्यालय की ओर से दो-दो मॉडल पेश किए गए, जिनका चयन पूर्व में स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया था।
उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता सिरमौर रीटा गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर की इस प्रदर्शनी में चयनित मॉडल बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के प्रति रुचि विकसित करना है, ताकि वे प्रारंभिक स्तर से ही नवाचार और अनुसंधान की दिशा में प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया है। यहां प्रस्तुत मॉडल न केवल शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी हैं, बल्कि कई मॉडल स्थानीय समस्याओं के समाधान पर भी आधारित हैं। प्रदर्शनी के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद