{"_id":"61a26d3c602cf1301f38459b","slug":"district-administration-alert-for-comming-snowing-and-rainy-sesion-nahan-news-sml39162704","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी और बारिश से निपटने के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी और बारिश से निपटने के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट
विज्ञापन
सर्दियों में बर्फबारी और आपदा से निपटने के लिए नाहन में आयोजित विभिन्न विभागों की बैठक की अध्यक्?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रशासन ने सर्दियों के मौसम में जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस संदर्भ में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में लोक निर्माण, जलशक्ति और बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागों के अधिकारियों को समय रहते उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को जिला की सड़कों और इनके साथ लगते खराब स्थिति में पड़े पेड़ों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को मशीनरी और अन्य साधन विभिन्न स्थानों पर समय रहते तैनात करने को कहा ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने बिजली बोर्ड को सभी खंभों और बिजली की तारों की जांच करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभाग को विभिन्न स्थानों पर मोबाइल टीम रखने को कहा। साथ ही उन्हें किट, स्पेयर पार्ट्स और बिजली की अतिरिक्त तारें मुहैया करवाने को कहा।
उन्होंने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में समय रहते खाद्यान्नों की उचित भंडारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपदा से निपटने की कार्य योजना तैयार कर सात दिसंबर तक भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए 15 दिसंबर तक मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को बजट प्रावधान तैयार रखने और प्रतिदिन क्षति रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने जिला के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 25 दिसंबर तक क्रियाशील करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।