फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Distributed zinc and ORS packets from door to door

घर-घर जिंक और ओआरएस के पैकेट बांटे

Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Distributed zinc and ORS packets from door to door
नाहन के वार्ड नंबर 8 में महिला को जिंक और ओआरएस का पैकेट देती आशा कार्यकर्ता मीना शर्मा। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। आशा कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर जिंक और ओआरएस के पैकेट बांटे। वार्ड आठ रानीताल में आशा कार्यकर्ता मीना शर्मा ने अभिभावकों को जिंक और ओआरएस दिया।
विज्ञापन

मीना शर्मा ने आयु वर्ग के हिसाब से जिंक और ओआरएस कितनी मात्रा में देनी है की जानकारी दी। मीना शर्मा ने बताया कि दो से छह माह के बच्चे को जब दस्त आए तो आधी गोली पीसकर मां के दूध या साफ पानी के साथ पिलाएं।
विज्ञापन

छह माह से पांच वर्ष के बच्चे को एक गोली पीसकर पिलाएं। इसी तरह ओआरएस का घोल दो माह से कम आयु के बच्चे को पांच चम्मच, दो माह से दो वर्ष के बच्चे को आधा कप और दो वर्ष से पांच वर्ष के बच्चे को आधा से एक कप पिलाएं। पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस का घोल नियमित रूप से पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीताल में 25 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा
स्वास्थ्य विभाग की आरबीएस टीम ने रानीताल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम में शामिल डॉ. अंजु पुंडीर, फार्मासिस्ट अंकिता, विशाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता निर्मला और रजनी ने 25 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि बाला, सहायिका लक्ष्मी, आशा कार्यकर्ता मीना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed