फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   diseal and oil shortage in hrtc dipo

Sirmour News: पंपों पर खत्म होने को पहुंचा तेल, राशनिंग कर चलाई जा रही बसें

Mon, 01 Jan 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
diseal and oil shortage in hrtc dipo
नाहन स्थित बवेजा पेट्रोल पंप पर तेल भरने के लिए लगीं वाहनों की कतारें। संवाद
पंपों पर खत्म होने को पहुंचा तेल, राशनिंग कर चलाई जा रहीं बसें
विज्ञापन

एचआरटीसी के नाहन डिपो में चार दिन से डीजल की आपूर्ति ठप

हड़ताल का असर, तेल न मिला तो आज प्रभावित हो सकते हैं रूट

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो में डीजल की आपूर्ति ठप होने से कई रूटों के प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। पिछले शुक्रवार से तेल की आपूर्ति नहीं पहुंच सकी है। लिहाजा, निगम ने बसों को चलाने के लिए तेल की राशनिंग शुरू कर दी है।

यदि जल्द तेल की आपूर्ति नहीं हुई तो मंगलवार शाम तक बसों को खड़ा करने की नौबत आ सकती है। दरअसल, नाहन बस स्टैंड पर निगम के डीजल पंप में तेल का कोटा खत्म होने को है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते ऊना से तेल की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है।

बता दें कि जिला सिरमौर में निगम के 170 के करीब रूट संचालित हो रहे हैं। जिले में निगम की 119 बसें की सेवाएं विभिन्न रूटों पर मिल रहीं हैं। नाहन डिपो के पंप पर रोजाना 5,500 लीटर की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सिर्फ 2,600 लीटर स्टॉक बचा है। नाहन डिपो के अंतर्गत रेणुकाजी, सराहां, पांवटा साहिब और नाहन के विभिन्न छोटे-बड़े रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों व हिमाचल के दूसरे हिस्सों में भी बसों की सेवाएं जारी हैं।

वहीं, पांवटा साहिब उप डिपो में रोजाना 1,500 लीटर की खपत होती है। जहां अभी 7,000 लीटर डीजल शेष है। ऐसे में रूटों पर जाने वाली बसों में राशनिंग कर तेल डाला जा रहा है। यदि तेल की आपूर्ति नहीं होती तो सेवाएं बंद करनी पड़ सकती हैं।


उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार से तेल की सप्लाई नहीं पहुंची है। फिलहाल, तेल की राशनिंग कर बसों की सेवाएं जारी रखी गई हैं। हड़ताल के चलते तेल की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। फिर भी निगम का यही प्रयास है कि जबतक पंप में तेल बचा है, उससे बसों की आवाजाही जारी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed