{"_id":"6a9c1a5d649da435b6081310","slug":"discussion-on-board-exam-preparations-at-banethi-school-nahan-news-c-177-1-nhn1002-188072-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बनेठी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बनेठी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन
बनेठी स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में संबाधित करते प्रधानाचार्य संजय कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में शनिवार को आम सभा एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी अभिभावकों को दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय जरूरी है। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की अन्य गतिविधियों में भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस दौरान जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की गई। एसएमसी अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य, विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।