फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   digitel library in halanha school

Sirmour News: हलाहां स्कूल को मिली 11.25 लाख से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी

Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
digitel library in halanha school
हलाहां स्कूल में भवन का लोकार्पण करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। स्रोत विभाग 
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/रोनहाट/कफोटा (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाहां में 11 लाख 25 हजार रुपये की लागत से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला हलाहां के 28 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। इनके माध्यम से इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में 2500 से अधिक डेस्क मुहैया करवाए गए हैं और लगभग 30 करोड़ की लागत से स्कूलों में अतिरिक्त कमरों व भवनों का निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत उद्योग मंत्री ने हलाहां में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य यशपाल ठाकुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा समेत अन्य अधिकारी व लोग मौजूद रहे।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed