{"_id":"57c4439f4f1c1b0a4b2cb41a","slug":"dharamshala-coolage-win-the-cross-country-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री में धर्मशाला कॉलेज बना सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री में धर्मशाला कॉलेज बना सिरमौर
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में सोमवार को आयोजित 42वीं क्रास कंट्री स्पर्धा में धर्मशाला कॉलेज विजेता बना है। धर्मशाला कॉलेज ने पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में विजय हासिल की। छात्रा वर्ग में धर्मशाला और छात्रों के वर्ग में जोगिंद्रनगर को ओवर ऑल बेस्ट के खिताब से नवाजा गया।
संगड़ाह कॉलेज में पहली बार राज्य स्तर की इंटर कॉलेज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में राज्य के 26 महाविद्यालयों के 260 के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला सिरमौर की पुलिस अधीक्षक सोम्या साम्बशिवन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सुबह सात बजे ग्रेट इंडिया रन के विजेता सुनील शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर क्रास कंट्री का आगाज किया।\
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में धर्मशाला के अनीश चंदेल ने पहला स्थान तथा महिला वर्ग में इसी महाविद्यालय की हीना ठाकुर पहले स्थान पर रही। जबकि गार्गी शर्मा दूसरे तथा मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में ओवर ओल चैंपियन का खिताब धर्मशाला कॉलेज के नाम रहा। दूसरे स्थान पर आरकेएमवी शिमला तथा जोगिंद्रनगर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
उधर, पुरुष वर्ग में मंडी के रमेश कुमार दूसरे तथा बिलासपुर के विजय कुमार तीसरे पायदान पर रहे। पुरुष वर्ग में ओवर ओल ट्रॉफी का खिताब जोगिंद्रनगर ने जीता। कुल्लू दूसरे तथा धर्मशाला कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान कॉलेज ने पहली बार क्रास कंट्री स्पर्धा में भाग लिया जिसमें महिला वर्ग में दिव्या ने पांचवां स्थान हासिल किया।
कॉलेज प्राचार्य वीना राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता के ओफिशियल प्रो. राज कुमार, डॉ. राजेंद्र शर्मा व बलबीर थे। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान, प्रो अमन वालिया, तपेंद्र चौहान, हुक्मचंद शर्मा भी उपस्थित रहे।