Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dhan terus sale and purchaging in sirmauar

Sirmour News: धनतेरस पर सिरमौर के बाजारों में बरसा धन, करोड़ों का कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
dhan terus sale and purchaging in sirmauar
नाहन में धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद
सचित्र---
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। धनतेरस पर सिरमौर के बाजारों में खूब धनवर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय नाहन से लेकर पांवटा साहिब और अन्य कस्बों तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। आभूषण, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहनों की खरीदारी ने कारोबारियों के चेहरों पर रौनक ला दी। कारोबारियों के अनुसार इस बार धनतेरस पर जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
नाहन शहर के छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नुघाट बाजार, हिंदू आश्रम बाजार और कच्चा टैंक सहित प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। दोपहर होते-होते बाजारों में भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई स्थानों पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। दुकानों के बाहर ग्राहकों की कतारें नजर आईं तो सड़कों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। खासकर आभूषण और बर्तनों की दुकानों पर खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

धनतेरस पर परंपरागत रूप से सोना-चांदी और बर्तन खरीदने के साथ लोगों ने इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य घरेलू जरूरतों की वस्तुओं पर भी जमकर पैसा खर्च किया। नवरतन ज्वेलर्स, खिंदड़ी ज्वेलर्स समेत शहर के अन्य आभूषण प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं, बर्तनों की दुकानों पर भी लोगों ने स्टील, पीतल और अन्य धातुओं के बर्तन खरीदे। दुकानदारों की ओर से दी जा रही विशेष छूट और त्योहारी ऑफरों ने भी ग्राहकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के शोरूम में भी धनतेरस की रौनक देखने को मिली। कई लोगों ने नए वाहन खरीदकर शुभ दिन पर घर ले जाने की परंपरा निभाई। बाइक और कारों की खरीदारी के साथ टीवी, फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की भी अच्छी बिक्री हुई। मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स, कपड़ों और फर्नीचर की दुकानों में भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
नाहन के अलावा पांवटा साहिब, कालाअंब, ददाहू, सराहां, राजगढ़, राजपुर, सतौन, शिलाई, नौहराधार, हरिपुरधार और संगड़ाह के बाजारों में भी धनतेरस पर खूब रौनक रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। कुल मिलाकर धनतेरस ने जिले के व्यापारियों को त्योहारी सीजन में कारोबार की अच्छी सौगात दी।

---बाक्स
झाड़ू की खरीदारी को भी उमड़े लोग
धनतेरस पर सोने-चांदी और बर्तनों के साथ झाड़ू खरीदने की परंपरा भी खूब निभाई गई। नाहन शहर में कई स्थानों पर विशेष रूप से झाड़ू की दुकानें सजाई गई थीं। इन दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रही। लोगों ने अन्य सामान की खरीदारी के साथ झाड़ू भी खरीदी। धार्मिक मान्यताओं के चलते धनतेरस पर झाड़ू खरीदने को शुभ माना जाता है।

---बाक्स

चौगान मैदान में सजीं पटाखों की दुकानें, दाम 15 से 25 फीसदी तक बढ़े
दिवाली को लेकर नाहन के चौगान मैदान में पटाखों की दुकानें भी सज गई हैं। इस बार दुकानों में ग्रीन पटाखे भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, दुकानदारों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले पटाखों के दाम में करीब 15 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। ग्रीन पटाखे भी महंगे हुए हैं। इसके बावजूद लोग दिवाली के लिए आतिशबाजी की खरीदारी कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से चौगान मैदान में फायर ब्रिगेड तैनात की गई है। दुकानदारों को रेत और पानी की व्यवस्था रखने और दुकानों के बीच तय दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।---------


---संवाद

नाहन में धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

नाहन में धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

नाहन में धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

नाहन में धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

नाहन में धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

नाहन में धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed