फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dgp sanjay kundu will chek the borders area of himachal utrakhand in ponta sahib and nahan on sunday 23 january 2022

डीजीपी जांचेंगे सीमांत क्षेत्रों की व्यवस्थाएं

Sat, 22 Jan 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
dgp sanjay kundu will chek the borders area of  himachal utrakhand  in ponta sahib and nahan on sunday 23 january 2022
सर्किट हाउस नाहन में जवानों की सलामी लेते डीजीपी संजय कुंडू। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डीजीपी संजय कुंडू शनिवार को जिला सिरमौर के दौरे पर पहुंचे। नाहन पहुंचने पर सिरमौर जिला के एसपी ओमापति जम्वाल समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी का स्वागत किया। इस बीच पुलिस जवानों ने सर्किट हाउस में डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सिरमौर जिला के साथ लगते उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सिरमौर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। डीजीपी संजय कुंडू दोनों राज्यों के साथ सटे जिला सिरमौर की सीमाओं पर तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पांवटा साहिब में रात्रि ठहराव के बाद डीजीपी रविवार सुबह जिला की सीमांत क्षेत्रों का दौरा करेंगे। डीजीपी संजय कुंडू ने पड़ोसी राज्यों में होने वाले चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस की तैयारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव का समय काफी संवेदनशील होता है। इस बीच सीमांत क्षेत्रों से ही विभिन्न तरह की गैरकानूनी गतिविधियां होने की आशंका रहती है। ऐसे में चुनाव के दृष्टिगत इंटर स्टेट नाकों पर की गई तैयारियां को लेकर जिला पुलिस का कार्य सराहनीय है।

डीजीपी ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के डीजीपी की तरफ से भी सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा गया है। ऐसे में वह खुद भी सीमांत क्षेत्रों का दौरा करेंगे ताकि पड़ोसी राज्यों के साथ लगते सीमांत क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से ओर अधिक पुख्ता बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के साथ लगते इलाकों से ही दोनों राज्यों में लोगों की काफी मूवमेंट रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed