{"_id":"61d08736e5be9b200a1c5641","slug":"devotees-gathered-in-the-temples-of-the-district-on-the-new-year-nahan-news-sml395384730","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर सिरमौर जिले के मंदिरों में जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर सिरमौर जिले के मंदिरों में जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन
नाहन में नववर्ष पर कालीस्थान मंदिर में माथा टेकने पहुंचे श्रद्घालू।
- फोटो : NAHAN
नाहन/ददाहू (सिरमौर) नववर्ष के उपलक्ष्य पर शनिवार को सिरमौर जिले के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शीश नवाया और मंगलमय जीवन की दुआ मांगा।
नाहन के रानीताल, कालीस्थान मंदिर के अलावा शिव मंदिर पौड़ीवाला में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में भी स्थानीय के अलावा बाहरी राज्यों से लोग नववर्ष पर शीश नवाने पहुंचे। रेणुकाजी में श्रद्धालुओं की विशेष रौनक देखने को मिली। यहां श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ नए साल पर पूजा-अर्चना की।
सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों ने भी भगवान परशुराम और माता रेणुका मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पवित्र रेणुका झील की परिक्रमा करके मनोकामना मांगी। पर्यटकों के साथ-साथ दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से लोग नववर्ष के शुभ आगमन पर मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। निर्वाण आश्रम, संन्यास आश्रम और गायत्री आश्रम में भी श्रद्धालुओं और शिष्य भक्तों की विशेष रौनक देखने को मिली। भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ-साथ देवताओं की ओर से आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने क्षेत्र वासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोगों को नए साल के दिन देश सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए।