फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Devotees enjoying sailing in Shivtal

Sirmour News: शिवताल में नौकायन का आनंद ले रहे श्रद्धालु

Sat, 07 Mar 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees enjoying sailing in Shivtal
त्रिलोकपुर में धार्मिक पर्यटन को मिला नया आकर्षण
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति आधे घंटे के लिए 100 रुपये शुल्क तय
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में धार्मिक पर्यटन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। त्रिलोकपुर के शिव मंदिर ताल (शिवताल) में नौकायन शुरू होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां प्रतिदिन करीब 30 से 40 पर्यटक शिवताल में नौकायन का आनंद ले रहे हैं।
रविवार, अष्टमी और चतुर्दशी के दिन संख्या लगभग दोगुनी हो जाती है। मंदिर न्यास की ओर से नौकायन के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रति व्यक्ति आधे घंटे के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया है, जबकि चार सीटों की क्षमता वाली एक नौका (बोट) को 300 रुपये में भी बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आगामी नवरात्र मेले के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बार रेणुकाजी की तर्ज पर मेले की पहली संध्या, अष्टमी और चौदस (चतुर्दशी) के दिन शिवताल में महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेले के दौरान झूलों के लिए मंदिर न्यास की ओर से भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। साथ ही नवनिर्मित भंडारा स्थल में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे आयोजित करने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed