फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dengu cases increasing in sirmaur district

Sirmour News: कैसे होगा डेंगू से बचाव, न फॉगिंग न छिड़काव

Wed, 30 Aug 2023 10:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
dengu cases increasing in sirmaur district
कैसे होगा डेंगू से बचाव, न फॉगिंग न छिड़काव
विज्ञापन

कालाअंब में रोजाना बढ़ रही मामलों की तादाद

अब तक जिले में 20 मामलों की हो चुकी पुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रोजाना डेंगू के मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हैरत की बात है कि इस दिशा में न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही जिला प्रशासन ने कोई कारगर कदम उठाया है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र से डेंगू के मामले हर वर्ष सामने आते हैं।

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली, नागल सकेती और खैरी में न तो फॉगिंग की व्यवस्था की गई है और न ही किसी प्रकार की दवाओं के छिड़काव की। इसके अलावा कोई जागरूकता अभियान भी क्षेत्र में नहीं चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में डेंगू के 20 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ये अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए हैं। जहां तक कालाअंब क्षेत्र की बात है तो हरियाणा की सीमा से सटा होने के कारण कई लोग नारायणगढ़ अस्पताल और निजी क्लीनिकों से भी बुखार का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाअंब के इन क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की समस्या भी लगातार बनी रहती है। वहीं, प्रवासी लोग बिना ढके भी पानी का भंडारण करके रखते हैं, जिनमें डेंगू का लारवा आसानी से पनप रहा है।

बहरहाल कालाअंब क्षेत्र में बिना फॉगिंग व जागरूकता अभियान के डेंगू की रोकथाम करना मुमकिन नहीं है। पंचायत उपप्रधान इस्लाम मोहम्मद, यशपाल, श्यामलाल, नेक चंद, विशाल कुमार, सविता देवी, कंचन व राजेश आदि ने बताया कि कालाअंब में डेंगू की रोकथाम के लिए कारगर उपाय करने की निहायत आवश्यकता है।

लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता का अभाव है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों को कालाअंब क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग या दवा छिड़काव कराने की व्यवस्था करनी चाहिए।


...

कालाअंब क्षेत्र में डेंगू को लेकर विभाग अलर्ट है। ऐसे मामलों की निगरानी के लिए विभाग के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व ईएसआईसी औषधालय को निर्देश दिए गए हैं। अभी तक सिरमौर में डेंगू के 20 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

- डॉ. अजय पाठक, जिला चिकित्सा अधिकारी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed