फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demands of pensioners

Sirmour News: पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को जारी हो पेंशन

Thu, 11 Sep 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
निगम प्रबंधन और सरकार पेंशनरों के प्रति अपनाएं सकारात्मक रवैया : मोहन ठाकुर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की मासिक बैठक पांवटा साहिब में हुई। बैठक में माह की एक तारीख को पेंशन जारी करने, प्रदेश में आपदा प्रभावितों, लंबित मेडिकल बिलों के शीघ्र भुगतान समेत विभिन्न मांगों व समस्याओं पर मंथन किया गया। मांग उठाई कि निगम प्रबंधन और सरकार पेंशनरों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई के प्रधान मोहन सिंह ठाकुर व महासचिव हरशरण सिंह शर्मा ने कहा कि पेंशनरों को हर माह की प्रथम तारीख को पेंशन जारी की जाए। लंबित डीए व वर्ष 2016 के पे स्केल का एरियर एकमुश्त दिया जाए। करीब तीन वर्षों से लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार सभी लंबित भुगतान तीन सितंबर तक नहीं करने पर शिमला में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह सरकार से किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने निरीक्षक स्व. रण सिंह ठाकुर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमन कुमार, उप प्रधान गुमान सिंह, रामनाथ सैनी, गोरखू राम, सुरेश कुमार, तरलोक सिंह, सतीश गर्ग, मोहम्मद इस्लाम, गीता राम, गुरदायल सिंह, सोमदत्त धीमान, गीता राम व कश्मीर चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed