{"_id":"039a6a3714f28482279ff0353341a4e2","slug":"demand-for-control-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Tue, 09 Feb 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कफोटा में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने को लेकर क्षेत्र की चार पंचायतों के प्रतिनिधियों की बैठक पुलिस के साथ विश्राम ग्रह में आयोजित हुई जिसमें शिल्ला, बोकाला पाब, शावगा व दुगाना पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के युवा नशे के बढ़ते कारोबार के चलते बर्बाद हो रहे हैं। यहां पर शराब, भांग एवं नशीली दवाएं व्यापारियों की ओर से खुले तौर पर बेची जा रही है जिसमें क्षेत्र के युवा एवं स्कूली छात्र फंसते जा रहे हैं। इस पर रोक लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि नशे का कारोबार करने वालों को अंतिम चेतावनी देकर उनके खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा, यदि कोई नशीली वस्तुएं बेचता पकड़ा गया तो चार पंचायतों की जनता उसकी जमानत भी नहीं होने देगी। बैठक में शिलाई थाना के एचएचसी सुमेर चंद शर्मा ने जनता से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
बैठक में शिल्ला पंचायत प्रधान सोरतो देवी, बोकाला पाब के प्रधान खेउटा राम, दुगाना पंचायत प्रधान लीला देवी, शावगा पंचायत प्रधान चतर सिंह, क्षेत्रीय विकास समिति कफोटा के अध्यक्ष गुमान सिंह, उप प्रधान रामानंद, अनिल कुमार, धीमान सभा अध्यक्ष दीप चंद, रणजीत चौहान, जगत राम शर्मा, बोकाला पाब के पूर्व प्रधान तोता राम, संत राम, धनवीर सिंह, हृदय राम पुंडीर, सुरेश पुंडीर, कल्याण सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।