{"_id":"5e30586e8ebc3e4b285d89d9","slug":"death-nahan-news-sml322448464","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाई मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाई मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग में डाई मशीन की चपेट में आने से एक युवा कामगार की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा सोमवार मध्यरात्रि को हुआ। गत्ता उद्योग में कार्यरत कामगार का सिर और छाती मशीन की चपेट में आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरियाणा राज्य के नारायणगढ़ निवासी 21 वर्षीय मुकुल कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक मुकुल कुमार कालाअंब के एक गत्ता उद्योग में कार्यरत था। सोमवार रात को वह डाई पेंचिंग मशीन पर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक ही वह डाई मशीन की चपेट में आ गया। सिर और छाती मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी होकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास कार्य कर रहे लोगों ने इसकी सूचना उद्योग प्रबंधन और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कालाअंब पुलिस इसकी गहनता से छानबीन कर रही है। कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात को पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।