फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   deadbody found in river

Sirmour News: यमुना नदी में डूबे दो सगे भाइयों समेत तीनों युवाओं के शव बरामद

Sat, 27 Sep 2025 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:43 PM IST
सार

सिरमौर के ग्वाली गांव के तीन युवक यमुना नदी में डूबकर मृत पाए गए। स्नान के दौरान एक युवक के डूबने पर दो अन्य उसे बचाने में बह गए। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
deadbody found in river

विस्तार

शुक्रवार को हरियाणा के हथनीकुंड बैराज के पास मिला रजनीश का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ग्वाली के तीनों युवाओं के शव बरामद हो गए हैं। मंगलवार को हादसा हुआ। ग्वाली गांव के ग्रामीण देव पालकी लेकर हरिद्वार स्नान के बाद पांवटा यमुनाघाट पहुंचे। स्नान के दौरान अमित अचानक डूबने लगा। अपने साथी को बचाने के लिए दो सगे भाई रजनीश और कमलेश नदी में पहुंचे। इस बीच तीनों नदी में बह गए। अमित का शव 24 सितंबर को कलेसर के समीप मिला था। 25 सितंबर देर शाम को रजनीश का शव यमुनानगर में मिला। 26 सितंबर को रजनीश का शव भी हरियाणा के हथनीकुंड बैराज के पास मिला है। दोनों सगे भाइयों का पांवटा साहिब में अंतिम संस्कार किया गया। तीनों युवकों के डूबने के बाद सर्च अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय गोताखोर, एनडीआरएफ टीम, उत्तराखंड से एसडीआरएफ, फर्स्ट पैरा एसएफ नाहन और पांवटा पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed