फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dc meeting on food department

सिरमौर में उचित मूल्य की दुकानों का नियमित करें निरीक्षण: उपायुक्त

Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dc meeting on food department
-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सिरमौर जिले में ग्रामीण स्तर पर 2,29,445
विज्ञापन

-शहरी स्तर पर 12,360 लाभार्थियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग को उचित मूल्य की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए खाद्यान्नों का उचित भंडारण सुनिश्चित करने को भी कहा। यह निर्देश जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में दिए गए।
बैठक उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में आयोजित हुई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सिरमौर जिले में ग्रामीण स्तर पर 2,66,965 और शहरी स्तर पर 14,138 लाभार्थियों का चयन करने का लक्ष्य था। 31 मई, 2026 तक ग्रामीण स्तर पर 2,29,445 और शहरी स्तर पर 12,360 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

बैठक में जानकारी दी गई कि गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) श्रेणी के उपभोक्ताओं को 11 किलोग्राम गेहूं का आटा 12 रुपये प्रति किलो और 6 किलोग्राम चावल 13 रुपये प्रति किलो की दर से प्रति कार्ड राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। 1 नवंबर, 2025 से 31 मई, 2026 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 3,078 मीट्रिक टन और ओटीएनएफएसए के तहत 3,144 मीट्रिक टन चावल वितरित किया गया। इसी अवधि में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 4,119 मीट्रिक टन और ओटीएनएफएसए के तहत 6,055 मीट्रिक टन गेहूं का आटा पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed