फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dak jeevan bima utsav

Sirmour News: सोलन और सिरमौर के 2065 लोगों का हुआ बीमा, 1.50 करोड़ का प्रीमियम जुटाया

Fri, 03 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dak jeevan bima utsav
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल के साथ सम्मानित सिरमौर और सोलन के कर्मचारी। स्रोत: डाक विभाग
सचित्र--
विज्ञापन

सिरमौर और सोलन जिले के 100 से अधिक कर्मचारी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है। फरवरी माह में चलाए गए विशेष अभियान डाक जीवन बीमा उत्सव के दौरान मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश परिमंडल में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक विजेता कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

मंडल के डाक अधीक्षक संदीप धमानी ने विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि इस अभियान के तहत सोलन और सिरमौर जिले के 2065 लोगों का बीमा किया गया। इससे कुल 65 करोड़ रुपये की बीमित राशि और 1.50 करोड़ रुपये का प्रीमियम एकत्रित हुआ है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यातिथि, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल संजय सिंह ने सोलन मंडल की पूरी टीम की सराहना की।
विज्ञापन


मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने कहा कि डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी और लाभकारी योजनाओं में से एक है। इसमें पॉलिसी धारकों को कम प्रीमियम पर उच्च बोनस मिलता है। उन्होंने बताया कि यह योजना केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेशेवरों (डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि) और रक्षा बलों के लिए उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्रामीण डाक जीवन बीमा संचालित की जा रही है ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी वित्तीय सुरक्षा मिल सके। अब डिजिटल इंडिया के तहत प्रीमियम का भुगतान यूपीआई के माध्यम से भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में डाक जीवन बीमा से जुड़ें।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed