फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dadhahu marj in sangdah pwd division

Sirmour News: लोक निर्माण विभाग का ददाहू उपमंडल अब संगड़ाह में मर्ज

Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dadhahu marj in sangdah pwd division
सिरमौर जिले का सबसे बड़ा मंडल बना संगड़ाह, अप्रैल से बदलेगा कार्य संचालन
विज्ञापन


ददाहू उपमंडल में शामिल होने से संगड़ाह मंडल में छह हुई उपमंडलों की संख्या

योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। जिले में लोक निर्माण विभाग के उपमंडलों का पुनर्सीमांकन कर फेरबदल किया गया है। ददाहू उपमंडल को नाहन मंडल से अलग कर संगड़ाह मंडल में मर्ज कर दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अप्रैल माह से ददाहू उपमंडल का कार्य संचालन नाहन के बजाय संगड़ाह मंडल से होगा।

ददाहू उपमंडल के शामिल होने से संगड़ाह मंडल में उपमंडलों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। इसके साथ ही यह जिले का सबसे बड़ा और सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला मंडल बन गया है। अधिसूचना के अनुसार जिले के छह उपमंडलों में से संगड़ाह में सर्वाधिक छह, शिलाई में पांच और नाहन व पांवटा मंडल में दो-दो उपमंडल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


घनत्व और दूरी के आधार पर संगड़ाह मंडल अब जिले का सबसे बड़ा मंडल हो गया है, जहां सड़कों की कुल लंबाई करीब 1100 किलोमीटर बताई जा रही है। वहीं, रेणुका विधानसभा क्षेत्र में ददाहू में नया मंडल बनाए जाने की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ददाहू और रेणुकाजी (बेडौन) के दो उपमंडलों को मिलाकर नया मंडल गठित किया जा सकता है। इससे करीब 500 किलोमीटर लंबी सड़कों को ददाहू मंडल में शामिल कर सड़कों की दूरी कम की जा सकेगी और मंडलों के बीच संतुलन भी बना रहेगा। प्रदेश सरकार ने यह निर्णय विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। अब जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का एक-एक मंडल हो गया है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दलीप चौहान ने बताया कि ददाहू उपमंडल के संगड़ाह मंडल में मर्ज होने की अधिसूचना प्राप्त हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed