फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने परिजनों के साथ मनाया दिवाली पर्व

Sun, 15 Nov 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
culture
अपने परिवार के साथ दिवाली पर्व मनाते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौैधरी ने अपने परिजनों के साथ दिवाली मनाई। अपनी गृह पंचायत पुरुवाला में परिजनों और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को महापर्व सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। भगवान विश्वकर्मा दिवस पर पांवटा के विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। ऊर्जा मंत्री ने देश-प्रदेश और पांवटा साहिब विस क्षेत्र की उन्नति, विकास क्षेत्र में शांति को दुआएं मांगी। वहीं भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर पांवटा साहिब में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांवटा साहिब के भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से हुआ। सवेरे भगवान श्री विश्वकर्मा का मंगल स्नान कराया गया जिसके बाद निशान साहिब और हवन का आयोजन किया गया। हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शहर के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर वर्ष मंदिर समिति की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। करोना महामारी को देखते हुए मंदिर समिति ने पूरी तरह सावधानी बरती है। इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर कमेटी प्रधान राम गोपाल धीमान, भूपेंद्र धीमान, सुंदर लाल मेहता, ओम प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश धीमान, पुराण धीमान, रणजीत सिंह धीमान, ज्ञान चंद शर्मा, इंद्रपाल वालिया, अशोक गुलहाटी, पावन अग्रवाल, विनोद गोयल, कविंद्र उनियाल और अमित समेत मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed