फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cultural news sirmour

Sirmour News: भाई दूज पर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र की दुआ

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news sirmour
महिलाओं ने मुफ्त बस सेवा का जमकर उठाया लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/शिलाई/सराहां (सिरमौर)। जिला सिरमौर में वीरवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मुबारक मौके पर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें शगुन के रूप में उपहार दिए।

विवाहिता महिलाएं इस पावन पर्व पर मायके आईं और भाइयों को तिलक लगाया। भाई दूज पर्व पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का महिलाओं ने खूब लाभ उठाया। बस अड्डों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां इक्का-दुक्का बसें ही चलती हैं, वहां भी महिलाओं ने मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाया। भाई दूज के चलते नाहन सहित जिले के सभी बाजारों में खासी चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर मिठाइयों की खरीदारी की। सबके घरों में दिनभर मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। मेहमानों के लिए पकवान बनाए गए।
विज्ञापन


जिले के धारटीधार, सैनधार व गिरिपार क्षेत्र में भाई दूज पर्व पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए मनाया गया। भाई दूज के अवसर पर धारटीधार व सैनधार क्षेत्र के सभी दामाद अपनी सास व ससुर के लिए दिवाली की भेंट लेकर ससुराल पहुंचे। दामादों का सास-ससुर ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि भाई दूज के दिन ससुराल वालों व उनके दामादों के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन सभी दामाद चावल व अखरोट की भेंट लेकर अपने ससुराल पहुंचते हैं। शाम को भोजन करने से पूर्व दामाद अपनी परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसके बाद ही खील-बताशे व मूड़ी का आनंद लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed