{"_id":"5fbe98c78ebc3e9bab1b9394","slug":"cultural-activity-nahan-news-sml3525407159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शालिग्राम और तुलसी माता की शादी में खूब झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शालिग्राम और तुलसी माता की शादी में खूब झूमे श्रद्धालु
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
ददाहू में तुलसी विवाह के दौरान भगवान शालिग्राम का स्वागत करते वधु पक्ष के लोग।
- फोटो : NAHAN
Link Copied
ददाहू (सिरमौर)। आरोग्य सेवा समिति की महिला विंग ने बुधवार को ददाहू में तुलसी विवाह की रस्म को निभाया। क्षेत्र में पहली मर्तबा हुए इस आयोजन से महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। वर पक्ष के लोग भगवान शालिग्राम की बारात में झूमते दिखाई दिए। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
सबसे पहले वर पक्ष की ओर से भगवान शालिग्राम की बारात बैंड बाजों के साथ ददाहू के अपर बाजार स्थित शिव मंदिर से निकाली गई, जो कि तुलसी माता के घर ददाहू के सतीबाग स्थित गोसदन में पहुंची जहां वधू पक्ष की ओर से भगवान शालिग्राम का भव्य स्वागत करके उनको शाही पंडाल तक पहुंचाया गया जहां विधिवत भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह रचाया गया।
विज्ञापन
बारातियों के लिए बाकायदा नाश्ते और भोजन की व्यवस्था वधू पक्ष की ओर से की गई थी। वधू पक्ष की ओर से ददाहू पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी, सुजाता अग्रवाल, मीना अग्रवाल और सुनेना गर्ग ने कन्यादान की रस्म अदा की। बाद में तुलसी माता की विदाई की गई जिसमें वर पक्ष की ओर से पंडित खेम चंद, ददाहू पंचायत के उपप्रधान पंकज गर्ग, हरीश गर्ग, नीरज चावला, राजकुमार, पियुष गोयल आदि तुलसी माता को अपने साथ लेकर आए। शादी-उत्सव की तरह मनाए गए इस समारोह में क्षेत्र के सभी लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।