{"_id":"5fb2af668ebc3e9b9e6c7158","slug":"cultural-activity-nahan-news-sml3516198150","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनाघाट में स्थापित होगी मां यमुना की 9 फीट ऊंची प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनाघाट में स्थापित होगी मां यमुना की 9 फीट ऊंची प्रतिमा
विज्ञापन
यमुनाघाट में मां यमुना की प्रतिमा स्थापना के दौरान पूजा-अर्चना करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने यमुनाघाट पर स्थापित होने वाली मां यमुना की 9 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापना को भूूमि पूजन किया। यहां हरि यमुना सहयोग समिति की ओर से मां यमुना की मूर्ति स्थापित की जा रही है। हरि यमुना सहयोग समिति सह सचिव डॉ. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पांवटा यमुनाघाट को पर्यटन और धार्मिक स्थल के रुप में बढ़ावा मिलना जरूरी है। इसलिए समिति के माध्यम से मूर्ति स्थापना और भजन संध्या को स्टेज का निर्माण हो रहा है जिससे मां यमुना की रोज होने वाली सांध्य आरती को बेहतर ढंग से श्रद्धालु कर सकें।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सोमवार को यमुनाघाट पर 9 फुट ऊंची बनने वाली मां यमुना प्रतिमा स्थापित करने को भूमि पूजन किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब का यमुनाघाट पवित्र स्थल है। इसके आसपास बेहतर ढंग से साफ-सफाई होती रहे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बता दें कि पांवटा साहिब का यमुनाघाट विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस स्थल पर आकर लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं। मां गंगाघाट की तरह ही मां यमुनाघाट पर हर अमावस्या, किसी धार्मिक आयोजन और विभिन्न पर्वों के दौरान पवित्र स्नान करने हजारों श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हरियमुना सहयोग समिति के सह-सचिव डॉ. प्रमोद गुप्ता, रिपेंश शर्मा, अनिल शर्मा, विकास वालिया और अनिल कुमार शर्मा समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------