फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cruser seal

Sirmour News: बिना एनओसी के चल रहे क्रॅशर और मिक्सचर प्लांट को किया सील

Tue, 09 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
cruser seal
निर्माणाधीन एनएच 707 क्रशर व मिक्सचर प्लांट पर एसडीएम शिलाई सुरेंद्र मोहन के नेतृत्व में कार्रव
बिना एनओसी के चल रहे क्रॅशर और मिक्सचर प्लांट को किया सील
विज्ञापन

शिकायतों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एसडीएम शिलाई की अगुवाई में की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एनएच-707 के फेज -3 के निर्माण में जुटी एचईएस इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के क्रॅशर व मिक्सचर प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील कर दिया है। यह प्लांट बिना एनओसी और प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र के चल रहा था। बोर्ड ने एनजीटी के आदेश पर एसडीएम शिलाई सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में कार्रवाई अमल में लाई है।

बता दें कि कुछ समय पहले एनजीटी और हाई पावर कमेटी की एक टीम ने निर्माणाधीन पांवटा साहिब- शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 का निरीक्षण किया था। यह हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन कॉरिडोर है जिसका निर्माण जारी है।
विज्ञापन


इस निर्माणाधीन एनएच 707 के तीसरे फेज का काम एचईएस इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी कर रही है। एसडीएम शिलाई सुरेंद्र मोहन के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांवटा साहिब के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल परमार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलाई के एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने शिलाई के निकट उत्तरी व नाया खाले में चल रहे क्रॅशर व मिक्चर प्लांट को बंद करने की पुष्टि की तथा बताया कि एनजीटी और हाई पावर कमेटी को शिकायतें मिली थीं कि इन क्रॅशर प्लांट से भारी धूल मिट्टी उड़ने के कारण पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है जिससे ग्रामीण कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। धूल मिट्टी से किसानों की फसलें और पशुचारा भी खराब हो रहा है। पर्यावरण पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांवटा साहिब के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल परमार ने बताया कि एनजीटी और राज्य मुख्यालय के आदेश पर बगैर एनओसी चल रहे मिक्सर प्लांट और बिना प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र के चल रहे क्रॅशर प्लांट को अगले आदेशों तक सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed