फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crpos of dhaan in 240 bigha land in miserwala ponta sahib destroyed due to heavy rain

बारिश से 240 बीघा भूमि पर धान की फसल तबाह, 30 लाख का नुकसान

Sat, 09 Jul 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
crpos of dhaan in 240 bigha land in miserwala ponta sahib destroyed  due to heavy rain
मिश्रवाला पंचायत में जलमग्न हुई धान की फसल। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मूसलाधार बारिश के बीच शनिवार को नदी नाले उफान पर आ गए। पांवटा साहिब उपमंडल की मिश्रवाला पंचायत में बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, जहां बरसाती खड्ड के पानी का रुख किसानों के धान के खेतों की ओर मुड़ गया।
विज्ञापन

इससे कुछ समय के लिए बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। खेतों में पानी के तेज बहाव से 240 बीघा जमीन पर लगाई गई धान की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। इससे किसानों को 30 लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। यही नहीं, खेतों के साथ-साथ पानी का बहाव लोगों के घरों की ओर भी मुड़ा। तेज पानी के साथ आया मलबा यहां सात लोगों के घरों में घुसने से सामान को क्षति पहुंची।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम विवेक महाजन और तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने सात परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की। प्रशासन ने स्थानीय पटवारी को क्षति रिपोर्ट तैयार कर जल्द भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आसपास के क्षेत्रों के बरसाती खड्ड का पानी मिश्रवाला पंचायत के वार्ड-सात की पंडित बस्ती में पहुंचा जो कुलदीप शर्मा समेत सात परिवारों के घरों में भीतर घुस गया। मिश्रवाला के पूर्व प्रधान शुकरदीन ने कहा कि धान की फसल को बरसाती पानी ने बुरी तरह बर्बाद कर दिया है।
स्थानीय किसानों हरि सिंह, जाहिद, वाहिद, मुन्नी लाल, यासिन और मुन्नीलाल समेत दर्जनों किसानों की 240 बीघा से अधिक भूमि पर बरसाती नाले के पानी घुसने से लाखों की धान की फसल तबाह हो गई है।
प्रशासन को सूचना देने पर एसडीएम, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अधिकारियों की टीम प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिन घरों में पानी और मिट्टी घुसने से क्षति पहुंची, उनको 70 हजार फौरी सहायता राशि मौके पर ही प्रदान की गई है।

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कहा कि बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से मिश्रवाला पंचायत सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। मिश्रवाला और आसपास क्षेत्रों में करीब 240 बीघा भूमि पर बरसाती खड्ड के पानी से 30 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। हालांकि, स्थानीय पंचायतों के पटवारी से क्षति रिपोर्ट पहुंचने पर वास्तविक क्षति का पता चल सकेगा। बरसात का पानी सात घरों में भी घुसने से क्षति हुई है। इन परिवारों को मौके पर ही फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है।

मिश्रवाला में बरसात से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम पांवटा विवेक महाजन। संवाद

मिश्रवाला में बरसात से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम पांवटा विवेक महाजन। संवाद- फोटो : NAHAN

मिश्रवाला में ट्रेक्टर पर प्रभावित आपदा स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम पांवटा। संवाद

मिश्रवाला में ट्रेक्टर पर प्रभावित आपदा स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम पांवटा। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed