फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Crowd gathered in the temples of the district on Shri Krishna Janmashtami.

Sirmour News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले के मंदिरों में उमड़ी भीड़

Thu, 07 Sep 2023 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the temples of the district on Shri Krishna Janmashtami.
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नाहन में जन्माष्टमी पर्व पर नृत्य पेश करते बाल कलाकार। संवा
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और मंगलमयी जीवन की कामना की। इस दौरान बाल कृष्ण की मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन



साथ ही मंदिरों में कीर्तन का आयोजन हुआ और भोग वितरण किया गया। जिला मुख्यालय नाहन के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बस अड्डा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। इस दौरान पीले परिधान पहने राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सबका मन मोहा। इसके अलावा नाहन के भगवान जगन्नाथ मंदिर, मिया मंदिर, एमआईएस मंदिर, शिव मंदिर रानीताल के अलावा अन्य स्थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। देर शाम को शहर के एमआईएस मंदिर के बाहर मेला भी लगाया गया। इसमें बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने खिलौनों की दुकानें सजाईं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी श्रद्धा तथा उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article