फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   criticism on examcriticism on exam

Sirmour News: जेल वार्डर के पदों की परीक्षा पर उठाए सवाल

Thu, 01 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
criticism on examcriticism on exam
परीक्षा में भारी अनियमिताएं, पेपर लीक होने की संभावना
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने पुन: परीक्षा आयोजित करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से 28 जुलाई को प्रदेश में आयोजित की गई जेल वार्डरों की परीक्षा पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। नाहन में पत्रकारवार्ता में पेपर लीक होने की आशंका जताई है। शिक्षक राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र में भारी खामियां हैं। इससे लगता है कि प्रश्नपत्र आनन-फानन में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले जहां एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 100 मिनट का समय दर्शाया गया था तो वहीं परीक्षा में प्रश्नपत्र में मात्र एक घंटे का ही समय दर्शाया गया। इससे अभ्यर्थी गुमराह हुए। इतना ही नहीं प्रश्नपत्र में भारी गलतियां सामने आई हैं। प्रश्नपत्र में शब्दावली में भारी खामियां देखने को मिली। इसका खामियाजा सैकड़ों युवाओं को भुगतना पड़ेगा। हर सीरिज में 4 के करीब प्रश्न ऐसे सामने आए जिनमें ऑप्शन भी ई तक पहुंचाए गए थे।


उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद किसी परीक्षा को आयोजित करवाया गया था और उसे पर भी सवाल उठ गए हैं और लंबे समय से बच्चे इसके लिए तैयारी भी कर थे। प्रश्न पत्र में पूछे गए सवालों की क्रम संख्या भी गलत दर्शाई थी और परीक्षार्थियों को दी गई ओएमआर शीट भी प्रश्न पत्र के मुताबिक बिल्कुल अलग थी। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से जेल वर्डरों की लिखित परीक्षा दोबारा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगमा अंसारी, प्रतिभा शर्मा, रोहित ठाकुर, शीनू, मनोज, रोहित, मुकुल, लोकेश, केशव, दीपक, संजना, कनिका, सुमन, अनुराग, तमन्ना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed