{"_id":"65897960cb02dc7b2e0ede94","slug":"crismas-celebrated-in-aastha-special-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-15282-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कानों रा झुमका..., पर गरिमा और तनु की नाटी ने बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कानों रा झुमका..., पर गरिमा और तनु की नाटी ने बटोरीं तालियां
विज्ञापन
नाहन के आस्था स्पेशल स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाते हिंदू समाज के लोग। संवाद
सचित्र-
‘कानों रा झुमका...’ नाटी पर पर गरिमा और तनु ने बटोरीं तालियां
आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व
दिव्यांग बच्चों ने काटा केक, सांता कलॉज बने नजर आए बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डीएड कॉलेज की प्रशिक्षु गरिमा तोमर और तनु की झुमका-झुमका कानो रा झुमका.., पहाड़ी गीत पर डाली गई नाटी ने खूब तालियां बटोरीं।
अवसर था आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आयोजित क्रिसमस पर्व का। आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने भी खूब मौज मस्ती की।
सोसायटी के मुख्य समन्वयक आशुतोष गुप्ता की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम का आगाज डीएड प्रशिक्षु अनीता के क्रिसमस पर्व पर दिए भाषण से हुआ। इसके बाद सभी ने केक काटकर प्रभु यशु का जन्मदिन मनाते हुए क्रिसमस पर्व की खुशियां एक-दूसरे से साझा की।
डीएड प्रथम वर्ष की छात्रा आभा ने पंजाबी गीत पर शानदार नृत्य पेश कर खूब दाद पाई। इसके बाद दिव्यांग बच्चों ने जिंगल बैल जिंगल बैल.., गीत पर नृत्य किया। स्पेशल विद्यार्थी हर्षिता भट्टी ने खाइके पान बनारस वाला.., गीत पर सुंदर नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
इसके बाद वरिष्ठ नागरिक फुला देवी ने भी भजन पेश किया। डीएड प्रशिक्षु गरिमा और तनु की नाटी समारोह की सबसे आकर्षक प्रस्तुति रही। दोनों छात्राओं की भाव-भंगिमाओं और नाटी ने खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर सुखदेव शर्मा, स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, कर्मचंद, वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर की प्रबंधक अर्चना सैनी, मोनिका ठाकुर, मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
-- -- -संवाद